फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल और अरुणाचल प्रदेश में 9.31 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अटैच, ईडी ने की कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पीएमएलए के प्रावधानों के तहत हिमाचल प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश में 9.31 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम(पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिमाचल प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश में 9.31 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है। इसमें सोलन में मेसर्स कालाअंब डिस्टलरी एंड ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड 5.31 की फैक्ट्री, भवन व औद्योगिक प्लॉट शामिल हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी गांव में दोरजे फुंट्सो ख्रीमे के नाम पर 4 करोड़ रुपये की 22504 वर्ग मीटर जमीन, कारखाने और भवन भी हैं। 

विज्ञापन


ईडी ने जांच में ये पाया
ईडी ने बिहार राज्य में शराब की अवैध आपूर्ति के लिए मेसर्स सुनील भारद्वाज और अन्य के खिलाफ बिहार पुलिस की ओर से  विभिन्न एफआईआर और आरोप पत्र के आधार पर जांच शुरू की। ईडी की जांच से पता चला कि सुनील भारद्वाज सोलन जिले के भांगला गांव में मेसर्स कालाअंब डिस्टलरी एंड ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं। सुनील भारद्वाज ने अपने साथी दोरजे फुंट्सो ख्रीमे पुत्र नीमा सेरिंग ख्रीमे, निवासी पापुम पारे, ईटानगर अरुणाचल प्रदेश के साथ मिलकर विभिन्न संस्थाओं को शामिल किया है। इनका इस्तेमाल अरुणाचल प्रदेश में डिस्टलरी इकाइयों की स्थापना के लिए लाइसेंस प्राप्त करने और क्षेत्र में शराब की दुकानें चलाने के लिए भी किया गया है। 

अरुणाचल प्रदेश भेजी शराब बिहार में बेची
ईडी की जांच में आगे पता चला कि सुनील भारद्वाज और दोरजे अवैध रूप से बिहार राज्य में निर्मित/बोतलबंद शराब की आपूर्ति के लिए शराब के कारोबार में शामिल होने का दावा करने वाली अपनी संस्थाओं के एक जाल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि अरुणाचल प्रदेश के लिए शराब कालाअंब डिस्टलरी एंड ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री से भेजी गई थी। लेकिन सुनील भारद्वाज और दोरजे के निर्देश पर इसे बिहार भेज दिया गया। यह भी देखा गया है कि उन्होंने बिहार में आपूर्ति की गई अवैध शराब के खरीदारों से धन प्राप्त करने के लिए विभिन्न बैंक खाते खोलकर अपनी संबद्ध संस्थाओं के जाल का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें