फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 क्रिकेट स्पर्धा: हिमाचल टीम से खेलेगी भेड़पालक की बेटी ललिता दत्ता

Fri, 08 Dec 2023 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

भेड़पालक की बेटी ललिता दत्ता बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जा रही अंडर-23 टी-20 चैंपियनशिप में हिमाचल टीम से खेलेगी। रामपुर की किन्नू पंचायत की ललिता का सपना इंडिया के लिए खेलना है। 
विज्ञापन
भेड़पालक की बेटी ललिता दत्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्रिकेट का कुछ ऐसा जुनून था कि गेंदबाजी में बाल अड़चन बने तो कटवा डाले और अब रामपुर के दुर्गम क्षेत्र की यह बेटी हिमाचल के लिए खेलेगी। भेड़पालक की बेटी ललिता दत्ता बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जा रही अंडर-23 टी-20 चैंपियनशिप में हिमाचल टीम से खेलेगी। रामपुर की किन्नू पंचायत की ललिता का सपना इंडिया के लिए खेलना है। किन्नू स्कूल की पूर्व छात्रा का चयन प्रतियोगिता के लिए होने पर गांव में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता तिरुवनन्तपुरम में खेली जाएगी। धौआ गांव की ललिता ने क्रिकेट खेलने के जुनून में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू में दाखिला लिया और जब छात्रा के लंबे बाल गेंदबाजी में अड़चन पैदा कर रहे थे तो उसने अपने बाल ही कटवा दिए।

विज्ञापन


किन्नू स्कूल के डीपी दुर्गा प्रसाद ने ललिता को क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं और ललिता को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति जुनून और कड़ी मेहनत ने ललिता को इस मुकाम तक पहुंचाया है। बीते सात साल से ललिता एचपीसीए धर्मशाला में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। ललिता क्रिकेट में हार्दिक पांड्या को अपना आदर्श मानती हैं और उसका सपना इंडिया के लिए खेलना है। ललिता ने युवाओं को कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश दिया। बेटी की उपलब्धि पर पिता साध राम और माता सुखदासी ने खुशी जताई है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें