फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, चपेट में आने से राहगीर की मौत, दो घायल

Sat, 23 Sep 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

नेशनल हाईवे पांच के धर्मपुर-सुबाथू चौक पर एक ट्रक पलट गया है। हादसे में ट्रक की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला एनएच पांच पर धर्मपुर चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार शाम करीब 6:00 बजे हुआ। इसमें ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और अचानक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में राहगीर आ गया। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक कालका से सोलन की ओर आ रहा था। जैसे ही यह धर्मपुर चौक पर पहुंचा तो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में तीन राहगीर आ गए। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।

हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें