राज्य स्तर पर ओवरऑल यह प्रतिशतता 68.51 प्रतिशत है। कुल 43247 आवेदन जिले में अपलोड किए गए हैं। खंड स्तर पर बात की जाए ऊना जिले के अंब खंड में यह प्रतिशतता 81.18, धुंधला में 82.20, गगरेट में 75.62, हरोली में 68.55 और ऊना में 70.07 प्रतिशत है।
हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अव्वल आया है। जिले में 30 जून 2021 तक इस योजना में 15,870 लाभान्वितों का पंजीकृत किया जा चुका है। जिन्हें 6.79 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। एक हजार जनसंख्या पर 75 प्रतिशत आवेदन अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य स्तर पर ओवरऑल यह प्रतिशतता 68.51 प्रतिशत है। कुल 43247 आवेदन जिले में अपलोड किए गए हैं। खंड स्तर पर बात की जाए ऊना जिले के अंब खंड में यह प्रतिशतता 81.18, धुंधला में 82.20, गगरेट में 75.62, हरोली में 68.55 और ऊना में 70.07 प्रतिशत है। यह केंद्रीय प्रायोजित योजना है।
यह योजना 2017 से लागू हुई है। योजना में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली माताओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये नकद लाभ दिया जाता है। इनमें से प्रथम किस्त एक हजार रुपये पंजीकरण के बाद, दूसरी किस्त दो हजार रुपये गर्भधारण के छह माह बाद, तीसरी किस्त दो हजार रुपये बच्चे के टीकाकरण प्रथम चक्र पूर्ण करने के बाद दी जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा लाभार्थी एक हजार रुपये तक का लाभ जननी सुरक्षा योजना में भी प्राप्त कर सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि ऊना जिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्रियान्वयन में राज्य के सभी जिलों में अग्रणी है।
जिले का नाम एक हजार आबादी पर अपलोड आवेदन की प्रतिशतता
बिलासपुर 68.55
चंबा 67.23
हमीरपुर 67.26
कांगड़ा 72.27
किन्नौर 52.90
कुल्लू 68.35
लाहौल-स्पीति 30.95
मंडी 70.17
शिमला 59.41
सोलन 70.63
ऊना 75