फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton Tournament: संजौली को हरा ऊना कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन ट्रॉफी

Sat, 19 Nov 2022 11:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में ऊना महाविद्यालय विजेता बना है। ऊना की टीम ने निर्धारित पांच मैचों में दो एकल और एक युगल मुकाबले जीतकर संजौली शिमला की टीम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम ऊना में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में ऊना महाविद्यालय विजेता बना है। ऊना की टीम ने निर्धारित पांच मैचों में दो एकल और एक युगल मुकाबले जीतकर संजौली शिमला की टीम को 3-0 से हराया। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना टीम के खिलाड़ियों अभिषेक कपिला, कर्ण चौधरी, शुभम सांबर, अनमोल कालिया, तनवीर और सूर्यांश ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब ऊना कॉलेज के नाम किया। शनिवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान थे। उन्हांने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले सेमीफाइनल में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के बीच टक्कर हुई। 

विज्ञापन


ऊना ने कोटशेरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल चकमोह और संजौली महाविद्यालय के बीच खेला गया था। संजौली ने जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा शिमला की टीम ने चकमोह महाविद्यालय की टीम को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सतदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों एवं विजेताओं का महाविद्यालय में स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य एसके बंसल, प्रो. बिन्नी ओहरी, पुनीत प्रेम कंवर, प्रो शशि कंवर, प्रो संजय वर्मा, मीता शर्मा, शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें