फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: जेओए आईटी पोस्टकोड 817 में उमा आजाद फिर गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 14 Feb 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जेओए आईटी 817 में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उजा आजाद को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेओए आईटी पोस्ट कोड- 817 में मुख्य आरोपी उमा आजाद को विजिलेंस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उमा आजाद सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उमा आजाद को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। पांच जून 2023 को पोस्ट कोड 817 में दर्ज एफआईआर में उमा आजाद के बेटे निखिल, पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर, आयोग के चालक, चपरासी, पूर्व सचिव का चालक समेत 12 आरोपी नामजद हैं। अब इस मामले में उमा आजाद को गिरफ्तार किया गया है। उमा का बेटा निखिल भी इस परीक्षा का अभ्यर्थी है जो मेरिट में रहा था। अब इस मामले में उमा आजाद की गिरफ्तारी हुई है। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ का कहना है कि आरोपी उमा आजाद को जेओए आईटी 817 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


सुर्खियों में यह परीक्षा
भंग आयोग के माध्यम से साल 2021 में पोस्ट कोड-817 में बड़ी भर्ती परीक्षा करवाई गई। 1,700 से अधिक पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 21 मार्च 2021 को इसकी लिखित परीक्षा हुई। हजारों युवाओं ने परीक्षा को पास किया था। 1 से 31 अगस्त 2022 तक इस भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया हुई। हालांकि मामला हाईकोर्ट में चला गया जिससे भर्ती का अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें