संजौली बाजार की घटना, छानबीन शुरू
क्रॉसर
एटीएम में एक हफ्ते में दूसरी सेंधमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली में आधी रात को यूको बैंक के एटीएम में दो नकाबपोश शातिरों ने तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। शातिरों ने बैंक के बाहर लगे एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश और नाकाम रहने पर वहां से भाग निकले। नकाबपोशों की तस्वीरें एटीएम को तोड़ते हुए कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस शातिरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक संजौली बाजार में पुरानी चौकी इलाके में यह वारदात पेश आई। रात करीब 2.30 बजे दो शातिर बैंक के बाहर लगी एटीएम में चोरी का प्रयास करते नजर आए। 7 से 8 मिनट तक शातिर लॉकर को खोलने की नाकाम कोशिश करते रहे। इसके बाद शातिर वहां से फरार हो गए।
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी सिटी ने टीम के साथ मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मशीन से फिं गर प्रिंट जांच के लिए एफ एसएल भेज दिए हैं। ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एटीएम में सेंधमारी की एक
हफ्ते के भीतर दूसरी घटना
शहर के सबसे बड़े उपनगर संजौली क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर एटीएम में सेंधमारी कर तोड़फोड़ का यह दूसरा मामला है। बीते हफ्ते भी संजौली के समिट्री रोड पर एसबीआई के एटीएम मशीनों से तोड़फ ोड़ कर चोरी का प्रयास किया था। मनोनीत पार्षद राजेंद्र चौहान ने बताया कि शातिर लगातार क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। समिट्री के स्थानीय लोग कई दिनों से क्षेत्र में एक अलग चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं ताकि पुलिस की गश्त लगातार चलती रहे।