फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: ब्यास नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत

Tue, 06 Jul 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा (कांगड़ा)

सार

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र गोरखु राम गांव टप्पा के साथ भोग्रवां आए दोनों युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक एक एजेंसी में कार्य करने वाले व्यक्ति विनोद के साथ आए थे और सोमवार को तीन बजे नदी में नहाने गए थे। 
विज्ञापन
नदी किनारे मिले युवकों के कपड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा क्षेत्र में ब्यास नदी में सोमवार को नहाने उतरे लापता युवकों के मंगलवार को शव बरामद होने से माहौल गमगीन हो गया। युवकों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह गांव डुगह टप्पा व अमित कुमार पुत्र केवल कुमार गांव सहोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र गोरखु राम गांव टप्पा के साथ भोग्रवां आए दोनों युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक एक एजेंसी में कार्य करने वाले व्यक्ति विनोद के साथ आए थे और सोमवार को तीन बजे नदी में नहाने गए थे। लेकिन विनोद को कुछ जरूरी काम के चलते इंदौरा जाना पड़ गया और वह अमित व मुकेश को नदी के किनारे छोड़ कर इंदौरा चला गया। जब विनोद इंदौरा से लगभग पांच बजे वापस भोग्रवां नदी के किनारे पहुंचा तो दोनों वहां से लापता थे।

उन दोनों के कपड़े नदी के किनारे पड़े थे। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों और प्रधान व पुलिस की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया। लेकिन पुलिस के हाथ निराशा ही लगी। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें ढूंढने का अभियान फिर शुरू हुआ, जहां दोनों युवकों के शव मिल गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने शवों की शिनाख्त कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। इसके अलावा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अकेला कमाने वाला था अमित
पानी का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। ब्लॉक समिति सदस्य रविन्द्र शर्मा ने बताया अमित के पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। तीन भाइयों में अमित सबसे बड़ा था और घर में अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज करके सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें