फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Wed, 19 Oct 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते चौपाल में मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर होमगार्ड कमांडर निशांत चौहान और पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों ने कड़ी मशक्क्त के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार चौपाल से मड़ावाग की ओर जा रही थी। इस दौरान रियूणी के पास कार सड़क से करीब एक हजार मीटर गहरी खाई में नीचे गिर गई।

इससे कार सवार नितिन (29), पुत्र बलवीर निवासी पुजारली मड़ावाग, तहसील चौपाल, अनिल (23), पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव बाघी चड़ोली, तहसील कुपवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक अन्य वाहन ने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। उधर, एसएचओ चौपाल गुलाम अकबर ने हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के शवों को मुश्किल से गहरी खाई से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस बारे में मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें