फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खुदाई से धंसा मकान, मलबे में दब गईं दो महिलाएं

Sat, 04 Aug 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के विस्तारीकरण के लिए की जा रही खुदाई से शुक्रवार को पतलीकूहल के बड़ाग्रां में एक मकान धंस गया। इससे कमरे के अंदर काम कर रहीं दो महिलाएं मकान के मलबे में दब गईं।

विज्ञापन


इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर निकाला गया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सड़क की खुदाई के चलते साथ लगते मकान को भी खतरा हो गया है। 

पुलिस के मुताबिक नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पतलीकूहल चौकी के समीप सुजैन खड-बड़ाग्रां नाले पर पुराने पुल के साथ ही नया पुल बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी पुल के साथ नेपाल मूल के सुरेंद्र और गजेंद्र ने मकान बना रखा था। सुबह पुरुष किसी काम के सिलसिले में बाहर निकल गए थे, जबकि दो महिलाएं शांति देवी और बीना देवी मकान के एक कमरे में कुछ काम कर रही थीं। 

विज्ञापन

यल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया

करीब दस बजे मकान के एक कमरे का फर्श धंसने लगा। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं कमरे के नीचे की गई पत्थरों की सोलिंग गड़गड़ाहट के साथ बैठ गई। एक ओर से सुुरंग बन गई, जबकि कमरा हवा में लटक गया।

कमरे में रखा फ्रिज, टीवी, डबल बेड और अलमारी फर्श के साथ नदी की ओर बनी खाई में लुढ़क गया। उधर, पतलीकूहल चौकी प्रभारी एसआई दयाराम ठाकुर ने बताया कि मकान को खाली कराया जा रहा है।

घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीना देवी के गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को देखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें