उत्कृष्ट कार्य करने एवं नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिमला जिला के दो शिक्षकों डाॅ. देवेंद्र चंद शर्मा और डॉ. वेदप्रकाश शर्मा को शिक्षा सागर फाउंडेशन मध्यप्रदेश की ओर से दो फरवरी को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिमला जिला के दो शिक्षकों डाॅ. देवेंद्र चंद शर्मा और डॉ. वेदप्रकाश शर्मा को शिक्षा सागर फाउंडेशन मध्यप्रदेश की ओर से दो फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। डाॅ. देवेंद्र चंद शर्मा राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में राजनीति विज्ञान के सह आचार्य पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
डॉ. वेद प्रकाश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला में राजनीति विज्ञान के सह आचार्य हैं। दोनों शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि ली है और आईसीएसएसआर नई दिल्ली से पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि ले चुके हैं। दोनों ने विभिन्न शोध कार्यों में साथ में अकादमिक दुनिया में योगदान दिया है। दर्जनों शोधपत्र एवं एक-एक पुस्तकों का भी लेखन कर चुके हैं। दोनों ही शिक्षक लगातार विभिन्न संस्थाओं के साथ शोध कार्यों में जुड़े रहे हैं।