फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के लिए खड्ड में उतरे दो छात्रों की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से बचने के लिए दो दोस्त अभी खड्ड (नदी) में उतरे ही थे कि अचानक पानी गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग इन्हें बाहर निकाल पाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के जिला बिलासपुर में पेश आया। यहां उमस भरी गर्मी की तपिश से बचने के लिए घुमारवीं से उपमंडल में बहने वाली सौली खड्ड में नहाने उतरे दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।

हादसे के बाद जिले में मातम का माहौल है। मरने वाले छात्रों में 16 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र मस्त राम और 14 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ अंकु पुत्र पाल सिंह निवासी लद्दा शामिल हैं। अंकुश कुमार की मां अंजना धीमान जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा है। वह पार्टी के कार्य से दिल्ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नहीं पता थी गहराई, दोनों एक साथ डूबे

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे अंकुश और अनिल दोनों ही नहाने के लिए सौली खड्ड में उतर गए। अचानक पानी की गहराई और तेज बहाव में दोनों फंस गए। इससे दोनों डूबने लगे। शोर मचाने पर वहां स्थानीय लोग एकत्रित हुए ।

दोनों को बाहर निकालकर घुमारवीं अस्पताल लेकर आए। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों छात्रों की मौत से लद्दा पंचायत ही नहीं बल्कि पूरे जिले में मातम का माहौल छा गया है।

कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान के बेटे की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छात्रों के परिजनों के अनुसार अंकुश कुमार जमा दो की कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में पढ़ता था जबकि अनिल कुमार नौवीं कक्षा में राजकीय उच्च पाठशाला लददा में पढ़ता था।

भराड़ी थाना से पुलिस जवानों ने अस्पताल पहुंच कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। तहसीलदार घुमारवीं ओपी शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर मृतकों के परिवार को 20-20 व्हजार की फौरी राहत प्रदान की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें