आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 इस बार भारत में होगा। इसके सभी मैच भारत के विभिन्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम कहे जाने वाले धर्मशाला स्टेडियम में भी मैच करवाए जाएंगे।
बीसीसीआई ने इसकी घोषणा कर दी है। देश के विभिन्न स्टेडियमों के साथ साथ हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी वर्ल्ड कप के मैच करवाए जाएंगे। यहां एक मैच होगा या इससे ज्यादा, अभी इस पर फैसला होना है।
मगर ये तय है कि बर्फ की ढकी वादियों के बीच पहली बार वर्ल्ड कप स्तर की किसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल के कई मैच भी यहां करवाए जा चुके हैं।