फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भाइयों की दो मंजिला गोशाला राख, छह लाख का नुकसान

Tue, 10 Dec 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत च्यूणी के चेत डूघा गांव में मंगलवार को आग से दो मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई। यह गोशाला चार भाइयों की संयुक्त थी, जिसमें मवेशी बंधे थे। ग्रामीणों ने समय रहते गोशाला से मवेशियों को बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया। घटना में छह लाख के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाते हुए पूरे गांव को जलने से बचा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से प्रभावितों को आठ हजार फौरी राहत राशि जारी कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद तुले राम पुत्र दर्शन, हुक्मी राम पुत्र रतन, गीतानंद पुत्र रामसरन और विमला देवी विध्वा गणेश निवासी गांव चेत डाकघर चिउणी की संयुक्त चार कमरों की स्लेटपोश दो मंजिला गोशाला में अचानक आग लग गई। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें