फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बनी जानलेवा, मणिमहेश यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की मौत

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे दो श्रद्घालुओं की मौत हो गई है। इनमें से एक की ठंड लगने से जबकि दूसरे की बर्फ से फिसलने के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु की गुईनाला में पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी पहचान कुलदीप कुमार (45) पुत्र होशियार सिंह निवासी टिक्का (हमीरपुर) हिमाचल के रूप में हुई है। वह साथियों के साथ वीरवार को मणिमहेश जा रहा था। गुईनाला के पास कुलदीप का पांव फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा।

साथियों ने इसकी जानकारी सेक्टर अधिकारी को दी। इसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी और शव को कब्जे में लिया। कुलदीप के शव को भरमौर लाया जा रहा है। देर रात तक भरमौर अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहाने उतरा था, ठंड से हुई मौत

उधर, एक अन्य मणिमहेश यात्री की बुधवार देर रात को भरमाणी में मौत हो गई। इसकी पहचान बंसी लाल (35) पुत्र हंसराज महानपुर, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

बंसी लाल अपने साथियों के साथ रात करीब 11 बजे भरमाणी मंदिर पहुंचा था। देर रात को मंदिर में नहाने उतर गया। इसके बाद अत्यधिक ठंड से उसकी मौत हो गई। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के यात्री का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हमीरपुर के यात्री का शव भरमौर नहीं पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें