फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, दो युवकों की मौके पर मौत

Fri, 20 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसारउपमंडल बंजार से 12 किलोमीटर दूर दंधार गांव में चीलधार के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला जा सका। कार में सवार दोनों युवक थाटीबीड से फागुपुल बंजार की ओर आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वीरवार को थाटीबीड से फागुपुल बंजार की ओर आ रही कार (एचपी 34बी 2152) दंधार गांव में चीलधार के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भयानक हादसे में कार के हुए कई टुकड़े

हादसे में कार चालक कमलेश कुमार (27) निवासी गांव घमीर और यान सिंह (25) निवासी गांव थाटीबीड की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बंजार थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कार गहरी खाई में गिरी थी, इसलिए स्थानीय लोगों तथा पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर शव सड़क तक पहुंचाए।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें