फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 03 Apr 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ठियोग-हाटकोटी मुख्य मार्ग पर सनाबा में सीएंडसी कंपनी की एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब जीप (नंबर एचपी 10ए-8524) खड़ापत्थर से जुब्बल की ओर जा रही थी। इसी बीच सनाब में जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। 
 
जीप में एक मात्र चालक सवार था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से निकाला गया। 
विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक चालक की पहचान सोनी (28) पुत्र परमजीत सिंह, निवासी गांव चौगान, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी नरेश ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। 

मझाडा पुल के पास ऑल्टो गाड़ी दुर्घटना, दो लोग घायल

रामपुर से 40 किमी दूर मझाड़ा खड्ड के पास सोमवार देर शाम करीब छह बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर लाया गया है। डीएसपी देवज नेगी ने हादसे की पुष्टि की। 
 
कहा कि कार शिमला से रामपुर की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार मझाड़ा पुल पर पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने से वह सड़क से नीचे खड्ड के समा गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। साथ ही घायल को बचाया।

पुलिस ने मौके का जायजा लिया। उधर, डीएसपी देवकुमार नेगी बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार

पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत अजौली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद से चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गुलशन कुमार निवासी छतरपुर टाडा के रुप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार संतोषगढ़ से एक ट्रक नंगल की तरफ जा रहा था। अजौली के समीप ट्रक के आगे चल रहे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया।

हादसे में बाइक सवार गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि गुलशन ने हादसे के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक मौकेे पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

संतोषगढ़ चौकी इंचार्ज रुप सिंह ने बताया मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें