फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में फिसलने से दो की मौत, बढ़ी दुश्वारियां

Tue, 08 Jan 2019 11:22 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कोटखाई/चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी के बाद सोमवार को भले ही धूप खिली रही लेकिन लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। चंबा के छतराड़ी और शिमला के कोटखाई में बर्फ पर फिसलने से दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


हिमपात थमने के बाद भी सूबे के कई क्षेत्रों का अभी तक संपर्क कटा है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादाद बढ़ने से शिमला, कुफरी, मनाली जैसे पर्यटन पर सोमवार को जाम लगा रहा। 

राजधानी समेत शिमला, लाहौल, किन्नौर और सिरमौर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। ठंड में बिजली कटों से परेशान लोगों शिमला में कई जगह सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। ठंड से पाइपें जमने के कारण कई क्षेत्रों में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर फिसलने से ढांक में गिरा व्यक्ति, मौत

उधर सासे मनाली ने लाहौल घाटी में लेवल-2 के हिमस्खलन की आशंका जताते  हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

चंबा में छतराड़ी का गल्थन निवासी मोती राम सोमवार दोपहर 1 बजे बाड़ी नाला में भेड़ें चराते समय बर्फ में फिसलने से खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि बर्फ में फिसलने से मौत हुई है।

कोटखाई के कोलवी निवासी मुन्नी लाल (58) गांव से कुछ दूरी पर वाहन को पार्क करके घर की ओर पैदल जा रहा था। रास्ते से बर्फ में पांव फिसलने से वह ढांक में जा गिरा। हादसे का पता सोमवार सुबह चला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें