केंद्र सरकार ने 16वीं लोकसभा के दौरान सांसद निधि में देश के 36 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पिछले साढ़े चार साल में 10485.00 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।
इसमें से 9347.33 करोड़ रुपये विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किए गए। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया कि केंद्र
सरकार ने 16वीं लोकसभा के दौरान सांसद निधि के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए पिछले साढ़े चार साल के दौरान 95.00 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की, जिसमें से 83.83 करोड़ रुपये विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किए गए।