नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सैणीमाजरा में बिजली के खंभे से टकराए तेल टैंकर में भीषण आग लगने से टैंकर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। मंगलवार रात 11:50 बजे तेल से भरा यह टैंकर (एचआर47डी-4207) भठिंडा से नालागढ़ के खेड़ा स्थित एचपी ऑयल डिपो आ रहा था।
इसी बीच टैंकर का टायर फटा और बेकाबू टैंकर बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में वाहन भी पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।