अधिक जानकारी के लिए आयोग के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 और टोल फ्री नंबर 18001808095 पर संपर्क कर सकते हैं। पोस्ट कोड 698 आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा हमीरपुर में इसी दिन सायंकालीन सत्र में होगी।
पोस्ट कोड 595 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट आर्केलॉजी एंड म्यूजियम की परीक्षा हमीरपुर में 25 मार्च को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 596 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट आर्चीव की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।
पोस्ट कोड 597 परजर्वेशन असिस्टेंट की परीक्षा 26 मार्च को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 625 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। पोस्ट कोड 664 ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा 27 मार्च को सुबह के सत्र में, जबकि
पोस्ट कोड 668 हॉस्टल सुपरवाइजर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। 28 मार्च को पोस्ट कोड 655 डेंटल हाइजिनिस्ट की परीक्षा सुबह के सत्र में, जबकि पोस्ट कोड 656 डेंटल मेकेनिक की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।