फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों को राहत, एकसाथ मिलेगा दो माह की दाल का कोटा

Wed, 08 Feb 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की सस्ते राशन की दुकानों में 25 फरवरी के बाद दो महीने का दाल कोटा कार्ड धारकों को मिलेगा। सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। स्टॉक आने के बाद इसे सभी दुकानों में आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


मसूर की दाल और सरसों तेल का भी दो महीने का कोटा एकसाथ वितरित किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी महीने में तीनों चीजों की सप्लाई नहीं हो सकी थी। हालांकि, कुछ जगह पुराना स्टाक बचा होने की वजह से लोगों को ये चीजें जरूर मिल गई थीं।

फिलहाल, दालों और सरसों के तेल के अलावा नवंबर, दिसंबर और जनवरी महीने का नमक भी महीने के अंत तक दुकानों पर पहुंच जाएगा। इसके बाद नमक भी लोगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च महीने में समय पर मिलेगा राशन

प्रधान सचिव तरुण कपूर ने बताया कि सप्लाई को लेकर देरी की वजह से शेड्यूल में कुछ गड़बड़ी हुई थी। अब मार्च महीने से सस्ता राशन लोगों को समय से मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया कि राजमां के लिए टेंडर किए जा चुके हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सामान राशन की दुकानों तक पहुंचा दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें