28 फरवरी 2014 को इसमें पहला पहाड़ी गीत अपलोड किया गया था, जिस समय चैनल की सब्सक्रिप्शन नाममात्र थी और आज देखते देखते दो लाख लोगों की सब्सक्रिप्शन और 53 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल हो चुकी है। यह चैनल हिमाचली, उत्तराखंडी गीतों पर आधारित है।
उनका प्रयोजन इस चैनल के जरिए अपनी संस्कृति को बचाए रखना और देश-विदेश तक पहुंचाना है। इस चैनल पर नाटी ‘सिरमौर वालिये’ को दस मिलियन, ‘सही पकड़े हैं’, को 3.2 मिलियन, ‘डूंगे नालुये’ को 3 मिलियन और ‘पोइसन’ को 2.6 मिलियन लोग देख चुके हैं।
पहाड़ी नाटी ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर आदि की ओर से म्यूजिक हंटर्ज को हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।