इससे पहले राज्यपाल आचार्य देवव्रत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री जयराम ने व्यक्तिगत तौर पर राज्यपाल से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी तथा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी।