फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: बेटी के ससुराल जा रहे परिजनों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

Mon, 25 Oct 2021 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी)

सार

बताया जा रहा है कि बेटी की विदाई के बाद परिजन बेटी के ससुराल बरस्वाण जा रहे थे। इस दौरान चेभड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने ही शादी के घर में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रिवालसर-धर्मपुर मार्ग पर दुर्गापुर के चेभड़ी गांव के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रिवालसर सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान रोशन लाल (78) गांव बग्गी, दुखो देवी (67) पत्नी जगरनाथ गांव कोठी, तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। घायलों में कार चालक पवन कुमार (39) पुत्र अमर चंद गांव कठोगण, पन्ना देवी (74) पत्नी किशन गांव कठोगण तहसील सरकाघाट और शानवी गुप्ता (10) पुत्री रामलाल गांव चंदेश तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसा सोमवार दोपहर बाद तीन बजे पेश आया। बताया जा रहा है कि बेटी की विदाई के बाद परिजन बेटी के ससुराल बरस्वाण जा रहे थे। इस दौरान चेभड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने ही शादी के घर में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकाला और अस्पताल तक पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें