फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हादसा: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, दो बेटियां और बेटा घायल

Sun, 16 Jan 2022 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)

सार

शाला गांव में रविवार सुबह एक परिवार की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। परिवार मंडी की तरफ जा रहा था। इस हादसे में गीता नंद (32) पुत्र गोपाल और उनकी पत्नी डिंपल कुमारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए पति-पत्नी और क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के औट थाना के तहत बांधी पंचायत के शाला गांव में कार खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां और एक बेटा घायल हो गया। एक बेटी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में दाखिल है। शाला गांव में रविवार सुबह एक परिवार की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। परिवार मंडी की तरफ जा रहा था। इस हादसे में गीता नंद (32) पुत्र गोपाल और उनकी पत्नी डिंपल कुमारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं लाया गया, जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में गीता नंद की बेटियां अक्षरा, दीक्षा और बेटा भुवनेश्वर घायल हो गए। इन्हें नागरिक अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक बेटी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। एसएचओ औट ललित महंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें