फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के ठियोग में ट्रक हादसा, दो लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 29 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के ठियोग के साथ लगते कुठार के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 407 ट्रक संख्या एचपी 63-4515 छैला से रेत लेकर कुठार की ओर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे ट्रक अनियंत्रित होकर कुठार से 100 मीटर नीचे नैना सड़क पर जा गिरा।

इससे ट्रक के मालिक एवं चालक नंद लाल (38), पुत्र हरि राम गांव जोये डाकखाना मुंडू, तहसील ठियोग और सुनील कुमार (40), पुत्र कर्मचंद गांव शिगार डाकखाना बलघार, तहसील ठियोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ट्रक में सवार एक अन्य राम सरण निवासी गांव जोये डाकखाना मुंडू, तहसील ठियोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। डीएसपी मनोज जोशी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रक हादसे में दो लोगों की मौत व एक घायल हो गया।
विज्ञापन

बस की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

वहीं, ऊना के उपमंडल अंब के गांव पक्का परोह में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पालमपुर से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस ने पक्का परोह में सड़क पर खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक महिला की पहचान डोलमा शेरिंग (75) निवासी जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला डोलमा शेरिंग पक्का परोह में सड़क के किनारे खड़ी थी। पालमपुर से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे डोलमा शेरिंग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें