फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour Accident: पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत

Sun, 02 Apr 2023 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

श्लैच कैंची के समीप विनोद पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और जीप करीब 200-300 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। 
विज्ञापन
खाई में गिरी पिकअप जीप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन-नेरीपुल मार्ग पर श्लैच कैंची के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम सोलन से नेरीपुल की तरफ जा रही पिकअप जीप एचपी 08 ए 5387 विनोद कुमार (37) चला रहा था। श्लैच कैंची के समीप वह पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और जीप करीब 200-300 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी।

विज्ञापन


जीप में सवार ललान निवासी दिलाराम (44) भी बैठा था। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। पिकअप में मकान की छत की चादरें थी, जो दुर्घटना में ढांक में बिखर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को सड़क तक लाया गया।

डीएसपी अरुण मोदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान विनोद (37) पुत्र ध्यान सिंह निवासी चामड़ी डाकघर माधना तहसील नेरवा जिला शिमला और दिलाराम (44) पुत्र झेंकुराम निवासी ललान डाकघर माधना तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया जा रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें