फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक का बीज लेने गए दो किसानों की कार हादसे में मौत

Mon, 04 May 2020 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल की पिछड़ी और दुर्गम ग्राम पंचायत बटवाड़ा में देर शाम ऑल्टो कार के गहरी ढांक में लुढ़क जाने से दो किसानों की मौत हो गई। देर शाम जब ग्रामीणों को हादसे के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। ढांक में दोनों के शव पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सलापड़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले की हरनोड़ा पंचायत निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लेखराम और विनीत कुमार निवासी जमथल रविवार को सुंदरनगर के बटबाड़ा में अपने किसी पहचान वाले के पास अदरक का बीज लेने गए थे।

देर शाम वापसी के समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा लुढ़की। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें