फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Matches: हिमाचल के धर्मशाला में अगले साल हो सकते हैं आईपीएल के दो मैच

Fri, 25 Oct 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दो सीजन से धर्मशाला स्टेडियम को पंजाब की टीम ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। इसके अलावा पिछले साल स्टेडियम में एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप के पांच मैचों का आयोजन हुआ था। 
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले सीजन में धर्मशाला स्टेडियम में फिर से आईपीएल के कुछ मैच होने की उम्मीद जगी है। यहां कम से कम दो मैच होने की संभावना है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के तीसरी बार गवर्निंग काउंसिल के सदस्य चुने जाने से ऐसी उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी तय माना जा रहा है कि अरुण तीसरे वर्ष भी आईपीएल चेयरमैन रहेंगे।  बता दें कि अरुण के आईपीएल चेयरमैन बनने के बाद धर्मशाला में करीब 10 सालों बाद आईपीएल के मैचों का आयोजन हुआ था। वहीं, दो सीजन से धर्मशाला स्टेडियम को पंजाब की टीम ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है।

इसके अलावा पिछले साल स्टेडियम में एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप के पांच मैचों का आयोजन हुआ था। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल सदस्य के चुनाव में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल फिर से निर्विरोध चुने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें