जैसे ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
उन्होंने प्रभावितों को हर संभव सहायता देने की बात कही। इसके साथ ही प्रशासन से गुहार लगाई कि प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। जिससे उनकी जिंदगी पटरी पर लौट सके।
वहीं, प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी से टीम भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से काफी नुकसान हुआ है।
मामले की छानबीन जारी है। बकाण वार्ड के जिला परिषद सदस्य अमित भरमौरी ने गांव का दौरा किया। इसके साथ ही प्रभावितों को उचित सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड से काफी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन प्रमुखता से प्रभावितों की सहायता करें।