चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हडोठा के समीप एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार को पेश आया। हादसे के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर खाई में जा गिरे। जिससे ट्रैक्टर चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
जबकि ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक विजय कुमार पुत्र नाथो राम गॉव भटोली लनिया डाकघर धनेटी तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
जबकि घायल ट्रक चालक रिंकू पुत्र हरि राम निवासी ब्लोली डाकघर कोटला तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर (पंजाब) और परिचालक सरबजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी कोलवाद डाकघर कनिबाड़ी (पंजाब) का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।