फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक भड़की आग: सोलंगनाला में दो मकान जलकर राख, जिंदा जला व्यक्ति

Thu, 16 Dec 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली

सार

नेपाली बाल राम के स्टोर में रात को अचानक आकर सो गया। इसे किसी ने सोते नहीं देखा। बताया जा रहा है कि वह नशे का सेवन करता था। इसी दौरान रात के समय मकान में आग लग गई। इससे अंदर सोया नेपाली जिंदा जल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलंगनाला में दो स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गए। इसमें एक व्यक्ति की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक नेपाली मूल का है। अग्निकांड में दो बाइकें भी जल गई हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने की है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात को उधे राम पुत्र खूब राम और बाल राम पुत्र उत्तम चंद के मकान में आग लग गई। डीएसपी ने बताया कि दोनों मकानों में दो-दो कमरे थे। बाल राम के मकान के कमरे में दो बाइकें थी, जबकि दूसरे कमरे में नेपाली व्यक्ति गोपाल (24) सोया था। नेपाली सोलंगनाला में विश्वास निवासी डगडीन दत्तल कॉलोनी जिला जलपाईगुडी पश्चिम बंगाल की चाय-कॉफी की दुकान में कभी-कभी काम करता था। नेपाली बाल राम के स्टोर में रात को अचानक आकर सो गया।

इसे किसी ने सोते नहीं देखा। बताया जा रहा है कि वह नशे का सेवन करता था। इसी दौरान रात के समय मकान में आग लग गई। इससे अंदर सोया नेपाली जिंदा जल गया। आग की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने गोपाल नेपाली का जला हुआ शरीर पाया। मनाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें