फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बड़ा हादसा: सेल्फी लेते पार्वती नदी में बहे पर्यटक युवक-युवती, बचाव दल तलाश में जुटा

Sat, 07 May 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मणिकर्ण

सार

दिल्ली का युवक और मणिपुर की युवती पार्वती नदी में बह गए हैं। पुलिस का बचाव दल के साथ दोनों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पार्वती नदी में बहे पर्यटक युवक-युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पार्वती घाटी के कसोल में चोज पुल के पास सेल्फी लेते दो पर्यटक पार्वती नदी में गिरने से पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसा शनिवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू दल ने तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि नदी में बहे पर्यटकों की पहचान सौरभ चौहान (22) निवासी आरजेडी-115 सी-दो ब्लॉक महाबीर एनक्लेव पार्ट-एक नई दिल्ली और युवती नैनम (25) निवासी मणिपुर हाल 149/9 हाउस नंबर-सात गुप्ता अपार्टमेंट, कृष्णानगर बसंत कुंज नई दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम में एक वेब हेल्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें