फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसे, दो लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। यह हादसे बिलासपुर और रिकांगपिओ में हुए। बिलासपुर में स्कूटर स्किड होने से युवक की मौत हो गई। संजीव कुमार (25) पुत्र करतार सिंह सुन्हाणी में दुकान से भल्लू गांव की ओर जा रहे थे। जब वह बरठीं (बिलासपुर) बाजार पहुंचा, तो उसका स्कूटर स्किड हो गया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हेलमेट न पहने होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। संजीव को लोगों की मदद से बरठीं स्थित अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। मगर यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपाणी ने बताया कि युवक ने अगर हेलमेट पहना होता, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि बाइक और स्कूट चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट जरूर पहनें। यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

रिकांगपिओ के सब्जी मोहल्ला में एक पिकअप गाड़ी नं एचपी 25-527 ने राह चलते दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस थाना रिकांगपिओ के अनुसार उक्त वाहन सब्जी मोहल्ला से बाजार की ओर आ रहा था कि अचानक सब्जी मोहल्ला में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के समीप वाहन एक चिलगोजा के पेड़ से जा टकराया।

इस कारण पेड़ के पास खड़े दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन को भी भारी नुकसान हुआ है। दुर्घटना की आवाज सुनते ही गश्त कर रहे पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों व्यक्तियों को गंभीर हालात में समीप के क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई और एक को शिमला रेफर कर दिया गया है।

उसकी हालात भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान छत्तर बहादुर और घायल कानंग बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जबकि वाहन मालिक और चालक राहुल भी नेपाली बताया जा रहा है। वह घटना के बाद देर रात से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें