फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, बच्चे समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई तहसील के अंतर्गत रामनगर पंचायत के जनोल गांव के समीप एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में बच्चे समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे हादसा हुआ। कार नंबर एचपी 95- 2082 अढ़ैवग से रामनगर की तरफ जा रही थी। जनोल के समीप 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया। हादसे में एक 11 साल के बच्चे सहित दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान आर्यन (11) पुत्र बिहारी लाल गांव अढैवग और दिनेश (31) पुत्र ज्ञानचंद गांव खोली घाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कार्तिक (9) पुत्र दिनेश गांव अढैवग और चालक गोविंद (49) पुत्र भगतराम गांव अढैवग शामिल हैं। घायलों का उपचार कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, भाजपा आईटी के पूर्व प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदन व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें