फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

Wed, 29 Apr 2020 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिला के अंतर्गत हरिपुरधार मार्ग पर व्योंगे-कोरग संपर्क सड़क पर मंदोली के समीप बुधवार देर शाम कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार सड़क से लगभग हजार फीट नीचे जा गिरी। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। दोनों ही बड़ोल पंचायत के मंदोली गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोगरी से दोनों अपने घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुरधार से लगभग नौ किलोमीटर दूर मंदोड़ी गांव के 42 वर्षीय कल्याण सिंह और 30 वर्षीय विनोद दोगरी में काम करने गए हुए थे। शाम करीब सवा छह बजे घर लौटते कोरग मार्ग पर रनवा कैंची मोड़ के समीप कार (एचपी79-1376) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मोड़ से गिरकर कार निचली सड़क तक पहुंच गई। सवार भी गाड़ी से छिटककर सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरिपुरधार चौकी से एएसआई गोविंद राम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार रामभज ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें