हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिले के लिए राहत की खबर है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें एक मरीज कांगड़ा के जवाली उपमंडल के अनूही गांव से, जबकि दूसरा चंबा के सिहुंता का रहने वाला है। अब इन दोनों मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट दोबारा जांची जाएगी तथा इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनको टांडा के आईसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया जाएगा।