फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, दोनों की मौत

Tue, 20 Feb 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल ‌के जिला कांगड़ा के कछयारी के पास बाइक सवार दुर्घटना में दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में आए थे। हादसा रविवार करीब आधी रात को हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। युवाओं की मौत के बाद उनके घर में गम का माहौल है।

विज्ञापन


हर कोई मृतक युवाओं के परिजनों को ढांढस बंधा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी ललित महंत ने बताया कि खोली निवासी साहिल और तंगरोटी का रहने वाला युवक साहिल शादी समारोह में आए थे।

आधी रात को दोनों मोटर साइकिल पर चले गए। दोनों कछयारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अज्ञात ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। महंत ने बताया कि दोनों युवाओं को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में दुर्घटना का कारण मोटर साइकिल का फिसलना माना जा रहा है। महंत ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धर्मशाला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें