रामपुर उपमंडल के तहत चौक नाला के पास देर शाम दर्दनाक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के चार लोग जन्मदिन समारोह से कार में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक नाला के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए रामपुर खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे में चंद्र सेन निवासी दोफदा आयु 45 और उनकी बेटी रीमा(18) की मौके पर मौत हुई। दोफदा गांव के मनोज कुमार और ऊची के तिलक राज घायल है। मामले की पुष्टि डीएसपी अभिमन्यू वर्मा ने की है।