फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में डांस करते वक्त युवक की मौत

Thu, 13 Dec 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहली के साथ लगते शकराला गांव में वीरवार शाम को शादी समारोह में डांस के दौरान एक अठारह साल के युवक की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक लड़के को डांस के दौरान सांस लेने में घुटन महसूस हुई। इसके बाद लड़का साइड में चला गया और गिरकर बेहोश हो गया।

विज्ञापन


मौके पर जब लोग पहुंचे तो उन्होंने लड़के को अचेत पाया। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। कसुम्पटी चौकी से पुलिस के पहुंचने के बाद लड़के को लेकर निजी अस्पताल लाया गया लेकिन यहां से उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। 
 
आईजीएमसी में युवक को चेकअप करने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामला वीरवार दोपहर बाद का है। शोघी से मैहली के शकराला में लड़की के घर बारात आई थी।
विज्ञापन


टुटीकंडी का रहने वाला अठारह साल का लड़का भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था। इस बीच वह नाच रहा था। इसी बीच युवक को घुटन महसूस होने लगी और साइड में गिर गया।

मौके पर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को लड़के का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। युवक जमा दो कक्षा में पढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें