फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बाइक पेड़ से टकराई, फौजी समेत दो युवकों की मौत

Mon, 22 Mar 2021 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक पेड़ से टकराने के कारण फौजी समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। मृतक युवकों की पहचान अमित शर्मा (22) पुत्र रविशंकर और विक्रम शर्मा (26) पुत्र नगीन चंद निवासी धार, पंचायत बरंडा नूरपुर के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस को रविवार देर रात दो बजे सूचना मिली कि एनएच स्थित क्लासिक एजेंसी छतरोली में बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकराकर बेसुध पड़े हैं। इन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। 
मृतक अमित शर्मा तीन साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। दूसरा युवक विक्रम सिंह पहले दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कोरोना काल के बाद घर पर ही था। दोनों रविवार को घर से जसूर की ओर गए थे। रविवार देर रात करीब 2 बजे वे अपने घर धार बरंडा वापस जा रहे थे। छतरोली में क्लासिक एजेंसी के नजदीक बाइक शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस थाना नूरपुर के प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें