फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस: हर उपमंडल में जल संग्रहण स्ट्रक्चर बनाएगी हिमाचल सरकार

Mon, 22 Mar 2021 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया में अगर अगला विश्व युद्ध होगा तो वह पानी के लिए होगा। पानी की हर बूंद बचाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। हिमाचल के हर जलशक्ति उपमंडल में सरकार जल संग्रहण स्ट्रक्चर बनाएगी। वह मंडी जिले के सराज विस क्षेत्र के कुथाह (जंजैहली) में विश्व जल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अभी से पेयजल के संरक्षण और संग्रहण को लेकर गंभीरता से काम कर रही हैं। जल जीवन मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापक स्तर पर अभियान चलाए हुए हैं।

विज्ञापन


जल संरक्षण के लिए सरकारों के साथ लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने जल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया। लोगों के लिए एचपी वाटर बिल स्वर्ण जयंती मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया। जयराम ठाकुर ने मंडी, कुल्लू और शिमला जिले की पांच महिला समूहों को फील्ड टेस्ट किट वितरित कीं। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश में जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से संवाद भी किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जल जीवन मिशन को लेकर विचार रखे। महेंद्र सिंह ने जल शक्ति विभाग की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में संदेश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की तारीफों के पुल बांधे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें