फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग के लिए सेवाएं देंगीं दो ज्वॉय राइड कंपनियां

Thu, 20 Sep 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मानचित्र पर अंकित हिमाचल प्रदेश के रोहतांग के लिए अब लाखों देश विदेश के पर्यटकों के लिए हेलीकाप्टरों से ज्वॉय राइड का लुत्फ उठा सकेंगे। ज्वॉय राइड योजना के लिए दो कंपनियां के नाम पर मुहर लगा दी गई है। ये कंपनियां डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) से मंजूरी लेने के बाद हिमाचल में अपनी सेवाएं देना आरंभ कर देंगी।

विज्ञापन

रोहतांग की वादियों का अब ऐसे लें नजारा, शुरू होगी जॉय राइड
रोहतांग के लिए ज्वॉय राइड शुरू होने से  क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा और पर्यटक वाहनों की आवाजाही भी कम होगी। राज्य सरकार ने 18 हैलीटैक्सी कंपनियां से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। इसके बाद सरकार और हेलीटैक्सी कंपनियों के साथ वार्ता की गई।
विज्ञापन


कुछ कंपनियों ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था कि वह अपनी सेवाएं इसी शर्त में देंगी, जब सरकार उनके वित्तीय हितों की भी रक्षा करेगी। इन सब कंपनियों के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद सरकार ने दो कंपनियों को जाय राइड के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि दो कंपनियों को मनाली से रोहतांग जाय राइड के लिए सहमति हो गई है। ये हेलीकाप्टर सेवा देने वाली कंपनियां मुंबई की है। ये कंपनियां डीजीसीए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अपनी सेवाएं देना आरंभ कर देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें