फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच चंडी मंदिर में फंसी सोलन की दो एचआरटीसी बसें, बीबीएन में लगा जाम

Sat, 28 Aug 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी/सोलन

सार

पंचकूला-शिमला सड़क को लगभग साढ़े सात बजे खुलवाया गया। जिसके बाद सोलन डिपो की शिमला आने वाली एक व चंडीगढ़ जाने वाली बस रवाना हुई। वहीं, अभी दिल्ली के सपीप टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का विरोध जारी होने के चलते आगामी स्थिति को देखते हुए ही बसें भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन
डीएसपी नवदीप सिंह ने बद्दी में जाम खुलवाने के लिए संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में किसान संगठनों पर लाठीचार्ज होने के बाद पंचकूला के चंडी मंदिर स्थित टोल प्लाजा में आवाजाही बंद होने से एचआरटीसी सोलन डिपो की दो बसें फंस गईं। वहीं, किसानों की ओर से रास्ते बंद होने से बीबीएन के बाहरी राज्य को जाने वाले ट्रक के पहिये बीच में ही थम गए हैं।  हालांकि, पंचकूला-शिमला सड़क को लगभग साढ़े सात बजे खुलवाया गया। जिसके बाद सोलन डिपो की शिमला आने वाली एक व चंडीगढ़ जाने वाली बस रवाना हुई। वहीं, अभी दिल्ली के सपीप टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का विरोध जारी होने के चलते आगामी स्थिति को देखते हुए ही बसें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


आरएम सोलन शुगल सिंह ने बताया कि चंडी मंदिर टोल प्लाजा के समीप डिपो की शिमला व चंडीगढ़ की आने वाली दो बसें शाम साढ़े सात बजे रवाना हुई है।  उधर, बीबीएन से जाने वाले सभी ट्रक बीच में रुक गए हैं। छोटे वाहन पिंजौर की ओर से वापस बद्दी की ओर आ रहे हैं और पुलिस उन्हें वाया सिसमा, भरतगढ़ व डेरोंवाल की ओर से चंडीगढ़ की ओर भेज रही है। जिससे पूरे बीबीएन में जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम को सुचारू करने लिए जगह जगह पुलिस को तैनात किया गया है। देर शामतक डीएसपी नवदीप सिंह ने बैरियर के समीप स्वयं मोर्चा संभाल लिया था। हरियाणा में सीएम की रैली में किसानों पर लाटीचार्ज होने से पंचकूला से पिंजौर मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है। पिछले करीब चार बजे से कोई भी वाहन वाया पिंजौर-चंडीगढ़ व पंचकूला की ओर नहीं जा रहा। जिससे बड़े वाहन ट्रक तो रास्ते में ही सड़क के किनारे खड़े हो गए हैं जबकि छोटे वाहन को वाया सिसमा व ढेरोवाल होकर निकाला जा रहा है।

रोजाना रवाना होते हैं दो हजार ट्रक, सबके पहिए थमे
बीबीएन के प्रतिदिन दो हजार ट्रक बाहरी राज्यों को सामान लेकर रवाना होते हैं, लेकिन दोपहर बाद कोई भी ट्रक नहीं गया है। सिसमा रोड पर एक साथ वाहन जाने से वहां पर जाम की स्थिति बनी हुई है। बद्दी से सिसमा तक करीब डेढ घंटे में वाहन पहुंच रहे हैं। अधिकांश छोटे वाहन पिंजौर से वापस मुड़कर वाया भरतगढ़ होकर चंडीगढ़ व अन्य राज्यों को रवाना हुए। उधर, ट्रक यूयिन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने बताया कि मार्ग पर जाम होने से उन्हें सभी ट्रक संचालकों से यूनियन के माध्यम से संदेश दिया है कि वह अपने रिस्क पर ही जाए।
विज्ञापन


पुलिस ने की जवानों की तैनाती 
दूसरी ओर डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा में जाम लगने बीबीएन से जाने वाले सभी रास्तों में जाम लग गया है। पुलिस वाया ढेरोंवाल, भरतगढ़ व सिसमा से वाहन को भेज रहे हैं। लेकिन यह मार्ग पर कम चौड़ा होने से यहां पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने जाम को सुचारू करने के लिए जगह जगह जवानों तैनात कर दी है और वाहनों को पिंजौर मार्ग पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें