फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले भाजपा के दो प्रत्याशी सस्पेंड

Tue, 29 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरे दो नेताओं को भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। भाजपा जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम ने नेताओं के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कोटखाई के जिला परिषद वार्ड थरोला से भाजपा ने बबीता नहरैईक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी वार्ड से भाजपा नेत्री नीलम सरैईक भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में हैं। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने तथा गलत प्रचार करने के चलते नीलम सरैईक को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

वहीं रामपुर मंडल में भी जिला परिषद के पनोली वार्ड से भाजपा ने लायक राम खूंद को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जिया लाल को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। भाजपा महासू जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने बताया कि दोनों पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते प्रस्ताव पारित कर कोटखाई से नीलम सरैईक तथा रामपुर से जिया लाल को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इनका निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। इस संदर्भ में पहले ही पार्टी आलाकमान को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें