फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर दो बाइक सवारों ने रॉड से किया हमला, शीशा तोड़ा; मौके से फरार

Fri, 16 Aug 2024 01:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिले में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवारों ने रॉड से हमला किया है।  
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी तोड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवारों ने रॉड से हमला किया है।  वारदात गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जब विधायक पंजाब के जालंधर से लौट रहे थे। इस दौरान होशियार शहर पार करने के बाद दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और पिछले शीशे में रॉड से वार किया। इससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर होशियारपुर पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा गुरुवार शाम पंजाब के जालंधर से अपने विधानसभा क्षेत्र लौट रहे थे।

विज्ञापन


होशियारपुर शहर को पार करते ही ग्रामीण इलाका शुरू हो जाता है। सूनसान रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। मौका पाकर बाइक सवारों ने एक रॉड गाड़ी के पिछले शीशे पर दे मारी। इसके बाद विधायक के चालक ने काफी दूर तक शातिरों का पीछा किया। लेकिन दोनों चकमा देकर फरार हो गए। विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। विवेक शर्मा ने कहा कि हमले में गाड़ी को कुछ नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि होशियापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें