फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जोगीबाड़ा में मिला लापता युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 16 Aug 2024 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव जोगीबाड़ा के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन
शव(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते जोगीबाड़ा में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव जोगीबाड़ा के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान दीप नारायण (38) निवासी राम नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले सात-आठ दिन से लापता था। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें