दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करोड़ रुपये की चरस के साथ दो तस्करों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान गांव छिजारा, कुल्लू निवासी मोतीलाल और कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जिप्सी बरामद है।
पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने जिप्सी पर कार रैली (रेड डे हिमालय ऑफिशियल व्हीकल, हिमालयन मोटर स्पोर्ट रैली) के लोगो लगाए हुए थे। कुल्लू में बैठे तस्कर भांग के पौधे से चरस अलग कर उसे आरोपियों को देते थे।
बाद में सरगना मोतीलाल व कुलदीप चरस को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चरस/मलाना क्रीम लेकर दिल्ली आने वाले हैं।
सूचना के बाद पुलिस ने मजनूं का टीला, आउटर रिंग रोड पर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान एक जिप्सी को चेकिंग के लिए रोका। जिप्सी में सवार मोतीलाल और कुलदीप के पास एक बैग से 1200 ग्राम चरस बरामद हुई।