फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: रोहनप्रीत का सामान चोरी होने के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रसिद्ध बालीवुड गायक नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के सामान चोरी मामले में पुलिस ने होटल में ही काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सामान रिकवर नहीं हुआ है। इनकी पहचान फूल चंद और दीपक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध बालीवुड गायक नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के सामान चोरी मामले में पुलिस ने होटल में ही काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सामान रिकवर नहीं हुआ है। इनकी पहचान फूल चंद और दीपक के रूप में हुई है। दोनों प्रवासी बताए जा रहे हैं और होटल के छोटे मोटे काम करते हैं। रविवार को इन दोनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


सोमवार को दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार रात को रोहनप्रीत के हीरे की अंगूठी, एप्पल आइफोन, एयरपाड्स उनके कमरे से कोई चुराकर ले गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सामान रिकवर नहीं हुअ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें